The ND Tv

Latest News

Menu
  • Home
  • TRENDING NEWS
  • SHARE MARKET NEWS
  • SPORTS NEWS
  • HEALTH NEWS
  • JOB ALERT
  • INTERTENMENT
Menu
7 तरीके से असली और शुद्ध शहद की पहचान करें

7 तरीके से असली और शुद्ध शहद की पहचान करें

Posted on August 21, 2021July 30, 2021 by admin

7 तरीके से असली और शुद्ध शहद की पहचान करें – आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से असली एवं शुद्ध शहद की पहचान कैसे करें उसका तरीका बताएंगे। यदि हम बाजार में शहद खरीदने जाते हैं,तो हमें यह नहीं पता होता है कि यह असली है कि नकली है। क्योंकि लोग पैसे कमाने के लिए मिलावट भी कर देते हैं, और असली होने का दावा करते हैं।

इससे हमारे सेहत को भी कई प्रकार की हानियां होती हैं। इसीलिए हमें सतर्क होकर शुद्ध खाद पदार्थों की पहचान करना चाहिए। शहद एक ऐसा पदार्थ है, जिसका उपयोग खाने के लिए किया जाता है शहद से सेहत में काफी फायदा होता है। शहद से व्यक्ति का मोटापा भी कम होता है। तो आज हम आपको बताते हैं की असली शहद की क्या पहचान है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि असली शहद की पहचान कैसे करें तो आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको आर्टिकल के माध्यम से कुछ बेहतरीन तरीके के बारे में जानकारी दूंगा जिनकी मदद से आप असली शहद की पहचान कर सकते हैं।

कांच की मदद से

आप एक कांच का बाउल या प्लेट ले। उस पर शहद की कुछ बूंदें गिराए, यदि शहद सांप की तरह आकृति बना ले तो यह असली है, और अगर यह उस प्लेट में फैल जाता है तो वह शहद नकली होगा तो आप इसको घर पर इस तरह करके जरूर देखें।

रुई की सहायता से

आप रुई की बत्ती को शहद में भिगोकर जलाएं,यदि शहद नकली होगा तो वह बत्ती जलेगी नहीं और अगर जल गई तो उसमें चिट चिट की आवाज होगी। तो इस प्रकार आपको समझ आ जाएगा, कि शहद असली है या नकली।

पानी के साथ मिलाकर पहचान करें

एक गिलास में पानी ले, और उसमें शहद की पतली धार गिराए यदि शहद गिलास की सतह पर बैठ जाता है, तो वह असली है यदि शहद पानी में वह घुल जाता है तो वह नकली है। इस प्रकार आप पानी के साथ मिलाकर शहद की पहचान कर सकते हैं।

लकड़ी की मदद से

आप एक लकड़ी का टुकड़ा लें,और उसमें शहद की कुछ बूंदे गिराए इसके बाद माचिस की जलती हुई तीली को शहद के पास ले जाएं। यदि शहद जलने लग जाए तो वह असली है,और अगर शहद जलने के साथ-साथ चिट चिट की आवाज करके जले तो वह शहद नकली है। तो इस प्रकार लकड़ी से आप शहद की पहचान कर सकते हैं।

मौसम से करें असली शहद की पहचान

आपको बताएं कि असली शहद ठंडी के मौसम में जम जाता है, और गर्मी में पिघल जाता है। लेकिन यदि शहद हर मौसम में एक जैसा ही रहता है तो वह पूरी तरह से नकली है, और उसमें मिलावट की गई है क्योंकि असली शहद ठंडी में जम जाता है और गर्मी में पिघल जाता है।

सफेद कपड़े से असली शहद की पहचान

आपको एक सफेद कपड़ा लेना होगा, और कपड़े पर शहद की कुछ बूंदों को गिराना होगा। फिर इसके बाद आप उस कपड़े को पानी से धोएं। यदि शहद शुद्ध होगा तो उसका दाग छूट जाएगा और अगर वह शुद्ध नहीं होगा, तो उसका दाग उस कपड़े से नहीं निकलेगा, दाग लगा ही रहेगा।

मक्खी बता सकती है कि वह शहद असली है या नकली

मक्खी की मदद से आप असली शहद की पहचान कर सकते हैं, मक्खी लगभग सभी के घरों में आती है यदि शहद शुद्ध है तो मक्खी शहद में चिपकती नहीं है बलकि उसमें से उड़ जाती है, जबकि नकली शहद में मक्खी चिपक जाती है और उड़ नहीं पाती। तो इस प्रकार आप असली व शुद्ध शहद की पहचान कर सकते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • फेडरल बैंक लिमिटेड होम लोन कैसे लें?
  • Class Rummy – Classic Indian Apps क्या हैं?
  • अनार खाने के 5 फायदे जो आपको अवश्य मालूम होना चाहिए
  • जानिए क्या होता है Safe Mode, क्या हैं इसको एक्टिवेट करने के फायदे?
  • इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन कैसे लें
  • अपने कंप्यूटर पर ISO फाइल को कैसे ओपन करें, जानिए इसके तरीके
  • अंडे खाने के 5 जबरदस्त फायदे, जो आपको नहीं मालूम हो गया
  • Wise – Online Teaching App क्या है? इसके Main Features कौन-कौन से हैं?
  • आईडीबीआई बैंक एजुकेशन लोन कैसे ले / IDBI Bank Education Loan Hindi
  • Ruby Rummy Apps क्या है? इसे कैसे Download और Install करें?

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Finance
  • HEALTH NEWS
  • INTERTENMENT
  • Investment
  • JOB ALERT
  • SHARE MARKET NEWS
  • SPORTS NEWS
  • Tech Blog
  • Tech Update
  • TRENDING NEWS

Site Information

  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 The ND Tv | Design: Newspaperly WordPress Theme