Mi Anniversary Sale 2021: शाओमी के प्रोडक्ट पर मिल रही है भारी छूट, जल्दी खरीदें – बीते कुछ सालों में Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन एवं गैजेट्स सेगमेंट में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। हाल ही में Xiaomi ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं और वह इस साल 7वीं एनिवर्सरी मना रहा है। इस मौके पर यह कंपनी अपने ग्राहकों के लिए Xiaomi के प्रोडक्ट पर भारी छूट दे रही है। यदि आप अभी तक इन प्रोडक्ट को खरीदने का प्लान बना रहे थे और कीमत मंहगे होने के कारण खरीद नहीं पा रहे थे तो अब उस पर बड़ी छूट मिल रही है।
Read More – Realme Watch 2 Pro स्मार्ट वॉच अगले सप्ताह इंडिया में होगी लांच जानिए क्या है फीचर्स
Mi Anniversary Sale 2021 में स्मार्टफोन गैजेट्स, स्पीकर, TVs, इयरफोन, इत्यादि सभी सस्ते दामों पर दिए जा रही है। इतना ही नहीं शाम 4:00 बजे ₹99 का एक सेल भी शुरू किया जा रहा है जिसमें आप कई सामान मात्र ₹99 में खरीद सकते हैं। यह सेल कुछ ही समय के लिए रहता है और यदि आपने उसके बीच में उन प्रोडक्ट्स को खरीद लिया तो फिर आपका काम बन सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस Mi Anniversary Sale 2021 में कौन कौन से प्रोडक्ट मिल रहे हैं और उन पर कितनी छूट दी जा रही है।
स्मार्टफोन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mi Anniversary Sale 2021 12 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान आपको Xiaomi के कई प्रोडक्ट काफी सस्ते कीमत पर मिल जाएंगे।
Mi 10T Cosmic Black 8GB+128GB
Mi 10T Cosmic Black 8GB+128GB की असली कीमत ₹42999 है। लेकिन यदि आप Mi Anniversary Sale 2021 के दौरान इस प्रोडक्ट को खरीदते हैं तो इसमें आपको ₹8000 की छूट मिलती है। यदि आप इस स्मार्टफोन को ₹34999 की कीमत में खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप Xiaomi के ऑनलाइन ऑफिशियल स्टोर पर विजिट कर सकते हैं।
Mi 10T Pro
Mi 10T Pro की कीमत ₹45999 है। लेकिन यदि आप Mi Anniversary Sale 2021 के दौरान इस प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं तो इसमें आपको ₹11000 की छूट दी जा रही है। अब इसकी कीमत घटाकर ₹36999 कर दी गई है। आप इस स्मार्टफोन को Xiaomi के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं।
Gadgets & Accessories
Mi के कई Gadgets और Accessories पर भी काफी छूट मिल रही है। आप इस दौरान ₹1099 की कीमत वाले Mi 27W SonicCharge Adapter तो मात्र ₹499 में खरीद सकते हैं जबकि ₹1999 की कीमत वाले Mi Outdoor Bluetooth Speaker को मात्र ₹1199 में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप ₹5499 की कीमत वाले Mi True Wireless Earphones 2 को मात्र ₹2999 में खरीद सकते हैं जबकि 1199 रुपए की कीमत वाले Mi Router 4C को ₹899 में खरीदा जा सकता है। Redmi Earphones को भी आप मात्र ₹379 में खरीद सकते हैं।
Band & Watch
पहले के समय में Redmi Smart Band की कीमत ₹2099 थी जबकि Mi Anniversary Sale 2021 में इसकी कीमत ₹1399 हो गई है। इसके अलावा Mi Watch Revolve Chrome Silver पर ₹8000 की भारी छूट दी जा रही है। ₹15999 की कीमत वाले इस बात को अब आप ₹7999 में खरीद सकते हैं।
Smart TVs
Mi TV 4A 80cm (32) Horizon Edition Grey की कीमत पहले ₹19,999 थी, जिसे अब मात्र ₹15,999 में खरीदा जा सकता है। ₹24999 की कीमत वाले Mi TV 4A 100 cm (40) अब आप मात्र ₹20999 में ही खरीद सकते हैं। ₹19999 की कीमत में पहले बिक रहे Mi LED TV 4A Pro 80cm (32) Black को अब आप ₹15999 में ही खरीद सकते हैं। इसके अलावा Mi TV 4A 40 Horizon पर भी ₹5000 की छूट मिल रही है और इसे अब ₹24,999 में ही खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा Xiaomi कंपनी के अन्य सभी प्रोडक्ट पर भारी छूट प्रदान की जा रही है। यदि आप Xiaomi के किसी प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो Mi Anniversary Sale 2021 में पार्टिसिपेट कर सकते हैं और उसमें मिल रहे प्रोडक्ट को बड़े ही आसानी के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए आपhttps://in.event.mi.com/in/mi-anniversary-sale-2021 पर विजिट करें।