IPL 2021: BCCI ने जारी किया दूसरे चरण का शेड्यूल, 19 सितंबर से होगी शुरुआत – आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होने वाला है। बीसीसीआई ने हाल ही में शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार पहले दिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के 31 मुकाबले शेष बचे हुए हैं, जिसे 27 दिनों में संपन्न कर दिया जाएगा। सभी मैच दुबई शारजाह और अबू धाबी में खेले जाएंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि पिछले साल 19 सितंबर से ही आईपीएल की शुरुआत हुई थी और पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस एवं चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था।
10 अक्टूबर से होंगे आईपीएल 2021 के प्लेऑफ मुकाबले
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए नए आईपीएल शेड्यूल के अनुसार 10 अक्टूबर से प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे। इसमें 10 अक्टूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में, 11 अक्टूबर को एलिमिनेटर शारजाह में और दूसरा क्वालीफायर 13 अक्टूबर को शारजाह में ही खेला जाएगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर को दुबई में आई पी एल 2021 का फाइनल मुकाबला होगा।
कोरोना के चलते आईपीएल 2021 कर दिया गया था स्थगित
कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया था। 2 मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे जिसके बाद 4 मई को आईपीएल के स्थगन की घोषणा की गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग टीमों के कई सारे खिलाड़ी एवं स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद बीसीसीआई को यह फैसला लेना पड़ा था।
• 19 सितंबर 2021, CSK vs MI, दुबई
• 20 सितंबर 2021, KKR vs RCB, अबु धाबी
• 21 सितंबर 2021, PBKS vs RR, दुबई
• 22 सितंबर 2021, DC vs SRH,दुबई
• 23 सितंबर 2021, MI vs KKR, अबु धाबी
• 24 सितंबर 2021, RCB vs CSK, शारजाह
• 25 सितंबर 2021, DC vs RR,अबु धाबी
• 25 सितंबर 2021, SRH vs PBKS, शारजाह
• 26 सितंबर 2021, CSK vs KKR,अबु धाबी
• 26 सितंबर 2021, RCB vs MI, दुबई
• 27 सितंबर 2021, SRH vs RR, दुबई
• 28 सितंबर 2021, KKR vs DC, शारजाह
• 28 सितंबर 2021, MI vs PBKS, अबु धाबी
• 29 सितंबर 2021, RR vs RCB, दुबई
• 30 सितंबर 2021, SRH vs CSK, शारजाह
• 1 अक्तूबर 2021, KKR vs PBKS,दुबई
• 2 अक्तूबर 2021, MI vs DC, शारजाह
• 2 अक्तूबर 2021, RR vs CSK, अबु धाबी
• 3 अक्तूबर 2021, RCB vs PBKS, शारजाह
• 3 अक्तूबर 2021, KKR vs SRH, दुबई
• 4 अक्तूबर 2021, DC vs CSK, दुबई
• 5 अक्तूबर 2021, RR vs MI, शारजाह
• 6 अक्तूबर 2021, RCB vs SRH, अबु धाबी
• 6 अक्तूबर 2021, CSK vs PBKS, दुबई
• 6 अक्तूबर 2021, KKR vs RR, शारजाह
• 8 अक्तूबर 2021, SRH vs MI, अबु धाबी
• 8 अक्तूबर 2021, RCB vs DC, दुबई
• 10 अक्तूबर 2021, क्वावालीफायर 1, दुबई
• 11 अक्तूबर 2021, एलिमिनेटर, शारजाह
• 13 अक्तूबर 2021, क्वालीफायर 2, शारजाह
• 15 अक्तूबर 2021, फाइनल, दुबई
अंक तालिका में पहले स्थान पर है दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल के स्थगित होने से पहले खेले गए मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में जीत हासिल की है और अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। इसके साथ ही साथ महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत हासिल करके दूसरे स्थान पर बनी हुई है और विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी भी 5 मैचों में जीत हासिल करके अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। ये तीन टीमें ही इस सीजन फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार बताई जा रही हैं।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक
हालांकि पिछले साल चैंपियन रही मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस साल निराशाजनक रहा है लेकिन इस टीम को बाजीगर कहा जाता है। क्योंकि यह टीम अब तक 5 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है और इसमें से कई सीजन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही है और बाद में वह चैंपियन बने हैं। उदाहरण के रूप में आईपीएल 2013 को देखा जा सकता है जब शुरुआती छह मैचों में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब था इसके बाद जब रोहित शर्मा कप्तान बने तो टीम ने लगातार जीत हासिल करना शुरू कर दिया और उस साल चैंपियन भी बने।