The ND Tv

Latest News

Menu
  • Home
  • TRENDING NEWS
  • SHARE MARKET NEWS
  • SPORTS NEWS
  • HEALTH NEWS
  • JOB ALERT
  • INTERTENMENT
Menu
50 की उम्र के बाद अपनाएं ये 5 आदतें, हमेशा होगा फायदा

50 की उम्र के बाद अपनाएं ये 5 आदतें, हमेशा होगा फायदा

Posted on August 29, 2021July 30, 2021 by admin

50 की उम्र के बाद अपनाएं ये 5 आदतें, हमेशा होगा फायदा – बढ़ती उम्र के साथ बहुत सारे लोग खुद के ऊपर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह घर की जिम्मेदारियों में कितने लिफ्ट हो जाते हैं कि वह अपने शरीर की जरूरतों को अनदेखा कर देते हैं। इसके चलते उनके शरीर में गंभीर बीमारियां बस जाती हैं और वह कम समय में ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं। शोध में यह पाया गया है कि यदि 50 वर्ष की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते व्यक्ति कुछ स्वस्थ आदतों को अपना लेता है तो उसकी शरीर बीमारियों से दूर रहती है। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन प्रत्याशा में सुधार कर सकते हैं।

50 की उम्र के बाद अपनाएं ये 5 आदतें:

प्रतिदिन एक्सरसाइज करें

यदि आप लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं और खुद से बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं तो प्रत्येक एक्सरसाइज करना आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। एक्सरसाइज करके आप शारीरिक रूप से सक्रिय रह सकते हैं और साथ ही साथ मानसिक रूप से भी फिट रह सकते हैं। एक्सरसाइज में आप योग वॉकिंग साइकिलिंग इत्यादि कर सकते हैं। इन सभी एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में एक अलग प्रकार की ऊर्जा उत्पन्न होती है जो आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है और साथ ही साथ शरीर को भी सक्रिय बनाती है।

शराब एवं धूम्रपान से बचें

धूम्रपान से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां जैसे हृदय रोग स्ट्रोक फेफड़ों में इन्फेक्शन और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां शुरू हो जाती हैं। यदि आप लंबे समय से धूम्रपान करते आ रहे हैं तो आपको आंखों की भी बीमारी और साथ ही साथ अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसके अलावा धूम्रपान करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है।

इसके अलावा यदि आप शराब का उचित मात्रा सेवन करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी लेकिन यदि आप शराब का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपको इसके परिणाम भी दिखने शुरू हो जाते हैं और आप बड़े ही कम समय में कमजोर एवं बूढ़े दिखने शुरू हो जाते हैं। इसीलिए शराब का बिल्कुल ही कम मात्रा में सेवन करना चाहिए या फिर इसे बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए।

वजन को कंट्रोल करें

यदि आपके शरीर का वजन बहुत अधिक है तो कई प्रकार की गंभीर बीमारियां आपके शरीर को जकड़ लेती हैं। अधिक वजन वाले व्यक्तियों को हृदय से संबंधित रोग हाई ब्लड प्रेशर डायबिटीज पित्त पथरी एवं स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसके अलावा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी उम्र के साथ-साथ शुरू हो सकती है। इसीलिए आपको अपने डाइट में उन्हीं चीजों को शामिल करना चाहिए जिसके जरिए आप अपने वजन को कंट्रोल कर सके। वजन को कंट्रोल कर के आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं और अपने जीवन प्रत्याशा भी सुधार सकते हैं।

नियमित स्वास्थ्य की जांच कराते रहें

बढ़ती उम्र के साथ शरीर कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से जूझ नहीं लगता है जिसके बारे में हमें पूरी जानकारी नहीं हो पाती है। इन गंभीर बीमारियों से बचने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए आपको कुछ महीनों बाद अपने स्वास्थ्य की पूरी जांच जरूर करा लेनी चाहिए ताकि यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई छोटी या बड़ी बीमारी हो तो उसे सही समय पर ही दूर किया जा सके। इसके साथ ही साथ आपको पर्याप्त नींद लेना भी काफी आवश्यक है क्योंकि कम नींद लेने से भी कई प्रकार की बीमारियां शुरू हो सकती हैं।

खानपान का विशेष ध्यान रखें

स्वस्थ खान-पान आपके शरीर एवं सौंदर्य पर अच्छा असर करता है। यदि आप स्वस्थ खानपान करते हैं तो आपकी जीवन प्रत्याशा में सुधार हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं जिन्हें स्वस्थ खानपान के जरिए ही पूरा किया जा सकता है। यदि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो इससे हृदय संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

एक शोध के अनुसार अमेरिका में 4 में से 1 मौत हृदय रोग के चलते ही होती है। इसीलिए स्वस्थ डाइट फॉलो करना चाहिए और यदि आपका शरीर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और उनके कहे अनुसार खानपान करना चाहिए। अपनी डाइट से अधिक शक्कर, अधिक नमक, तले एवं मसालेदार खाने को दूर रखना चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • फेडरल बैंक लिमिटेड होम लोन कैसे लें?
  • Class Rummy – Classic Indian Apps क्या हैं?
  • अनार खाने के 5 फायदे जो आपको अवश्य मालूम होना चाहिए
  • जानिए क्या होता है Safe Mode, क्या हैं इसको एक्टिवेट करने के फायदे?
  • इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन कैसे लें
  • अपने कंप्यूटर पर ISO फाइल को कैसे ओपन करें, जानिए इसके तरीके
  • अंडे खाने के 5 जबरदस्त फायदे, जो आपको नहीं मालूम हो गया
  • Wise – Online Teaching App क्या है? इसके Main Features कौन-कौन से हैं?
  • आईडीबीआई बैंक एजुकेशन लोन कैसे ले / IDBI Bank Education Loan Hindi
  • Ruby Rummy Apps क्या है? इसे कैसे Download और Install करें?

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Finance
  • HEALTH NEWS
  • INTERTENMENT
  • Investment
  • JOB ALERT
  • SHARE MARKET NEWS
  • SPORTS NEWS
  • Tech Blog
  • Tech Update
  • TRENDING NEWS

Site Information

  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 The ND Tv | Design: Newspaperly WordPress Theme