The ND Tv

Latest News

Menu
  • Home
  • TRENDING NEWS
  • SHARE MARKET NEWS
  • SPORTS NEWS
  • HEALTH NEWS
  • JOB ALERT
  • INTERTENMENT
Menu
5 सबसे अच्छे हर्बल चाय कौन-कौन से हैं?

5 सबसे अच्छे हर्बल चाय कौन-कौन से हैं?

Posted on June 15, 2021July 6, 2021 by admin

5 सबसे अच्छे हर्बल चाय कौन-कौन से हैं? – 5 Best Herbal Tea in Hindi – आज के समय में भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत सारे लोग चाय के शौकीन हैं। इतना ही नहीं विकासशील देशों में चाय कई लोगों के आजीविका का स्रोत भी बन चुका है। कई लोग चाय पत्ती का कारोबार करते हैं तो कई सारे लोग चाय की दुकान लगाकर उसकी बिक्री करते हैं और अच्छे खासे पैसे भी कमाते हैं। इतना ही नहीं कई ऐसे हर्बल चाय भी हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 5 सबसे अच्छे हर्बल चाय कौन-कौन से हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाहे के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने की घोषणा की। 2020 में पहली बार 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया गया। इस साल दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया गया। चाय के शौकीन इस दिन को अपना दिन मानते हुए इसे बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट भी करते हैं और अलग-अलग जगहों के चाय का मजा लेते हैं। भारत में भी इसका क्रेज काफी बढ़ चुका है।

हवन की भारत में बहुत सारे लोग दूध की बनी हुई चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हर्बल चाय पीना पसंद करते हैं। कई ऐसे हर्बल चाय हैं जिनके सेवन करके आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं और साथ ही साथ कई प्रकार की समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। हर्बल चाय मानसिक तनाव को दूर करने के साथ-साथ मोटापे को भी घटाने का काम करती है और साथ ही साथ चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में भी मदद करती है।

5 सबसे अच्छे हर्बल चाय कौन-कौन से हैं? – 5 Best Herbal Tea in Hindi

बैलेरीना चाय

बैलेरीना चाय को आज के समय में बहुत सारे लोग अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अस्वस्थ खानपान की वजह से कई लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं और इस चाय का सेवन करने से मोटापा कम होता है। इसके साथ ही साथ यह हमारे शरीर में मौजूद अतिरिक्त जल को बाहर निकालता है जिसके चलते शरीर का अतिरिक्त सूजन कम होता है। इसके साथ ही साथ यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही साथ इसमें फ्लेवोनॉयड्स एवं एंटी एक्सीडेंट के गुण भी मौजूद हैं जो शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने एवं शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद करती है।

सफेद चाय (White Tea)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफेद चाय (White Tea) की दुनिया भर में कई किसमें पाई जाती हैं, जिसमें सिल्वर नीडल और सफेद पोनी की किस्म सबसे अधिक प्रसिद्ध मानी जाती है। सफेद चाय में टैनीन, फ्लोराइड्स, पॉलिफिनाइल्स और फ्लेवोनॉइड्स जैसे कई और एंटी-ऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इस चाय को कैमेलिया के पौधे की कलियों में पाए जाने वाले सिल्वर स्ट्रिंग्ज से बनाया जाता है। जब यह सिल्वर स्ट्रिंग्ज सूखकर सफेद हो जाते हैं तो फिर इससे सफेद चाय तैयार की जाती है।

रुइबोस चाय

रुइबोस चाय में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। वर्तमान समय में इस चाय की भारत में मांग काफी अधिक बढ़ रही है। यह चाय अफ्रीका के पहाड़ियों पर पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है और साथ ही साथ इसका स्वाद भी काफी अच्छा है। इसी गुणों के कारण इसे पश्चिमी देशों में काफी पसंद किया गया और वहां पर इसकी खेती भी की जाने लगी। इस चाय में कैफीन वह आंचलिक एसिड नहीं पाया जाता है और साथ ही साथ इसमें 10 ई की मात्रा भी कम होती है।

हालांकि यदि आप हरी पत्तेदार चाय का सेवन करते हैं तो यह भी इतना ही अधिक लाभकारी होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप रूइबोस चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और साथ ही साथ रक्तदाब संतुलित करने के साथ-साथ यह हार्ड अटैक जैसी समस्या तेरी खुद को बचाता है। इसके साथ ही साथ यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। रुइबोस चाय में कैल्शियम, मैग्निशियम जिंक एवं विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है और साथ ही साथ यह आपके शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का काम करती है।

गुलाब चाय (Rose Tea)

यदि आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं एवं साथी साथ अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं तो गुलाब चाय (Rose Tea) आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एक ऐसा हर्बल चाय है जो आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इस चाय का सेवन करके आप अपने बालों को भी स्वस्थ बना सकते हैं और साथ ही साथ अपने त्वचा पर निखार ला सकते हैं। इस चाय में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं और यह आपके मेटाबोलिज्म प्रोसेस को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं या मानसिक तनाव को भी दूर करता है।

ग्रीन चाय (Green Tea)

आजकल भारत में ग्रीन टी पीने वालों की संख्या काफी बढ़ रही है क्योंकि इसका सेवन करके आप ना सिर्फ मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं बल्कि अपने मोटापे को भी कम कर सकते हैं। यह शरीर का वजन कम करने के लिए काफी अच्छा चाय माना जाता है। हालांकि यह पीने में थोड़ी कड़वी जरूर लग सकती है लेकिन यह शरीर के लिए उतना ही अधिक फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं और यह मेटाबोलिज्म प्रोसेस को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसकी वजह से भूख कम लगती है और वजन कम होता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • फेडरल बैंक लिमिटेड होम लोन कैसे लें?
  • Class Rummy – Classic Indian Apps क्या हैं?
  • अनार खाने के 5 फायदे जो आपको अवश्य मालूम होना चाहिए
  • जानिए क्या होता है Safe Mode, क्या हैं इसको एक्टिवेट करने के फायदे?
  • इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन कैसे लें
  • अपने कंप्यूटर पर ISO फाइल को कैसे ओपन करें, जानिए इसके तरीके
  • अंडे खाने के 5 जबरदस्त फायदे, जो आपको नहीं मालूम हो गया
  • Wise – Online Teaching App क्या है? इसके Main Features कौन-कौन से हैं?
  • आईडीबीआई बैंक एजुकेशन लोन कैसे ले / IDBI Bank Education Loan Hindi
  • Ruby Rummy Apps क्या है? इसे कैसे Download और Install करें?

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Finance
  • HEALTH NEWS
  • INTERTENMENT
  • Investment
  • JOB ALERT
  • SHARE MARKET NEWS
  • SPORTS NEWS
  • Tech Blog
  • Tech Update
  • TRENDING NEWS

Site Information

  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 The ND Tv | Design: Newspaperly WordPress Theme